सूरजपुर: विश्रामपुर-भटगांव मार्ग पर ट्रेलर हादसे के बाद भड़का आक्रोश, भारी वाहनों पर लगाया गया समयबद्ध प्रतिबंध
विश्रामपुर-भटगांव मार्ग पर शुक्रवार दोपहर नगर पंचायत विश्रामपुर कार्यालय के समीप कोयला लोड ट्रेलर अनियंत्रित होकर ऑटो और स्कूटी से जा टकराया। हादसे में ऑटो चालक को कमर में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और कोयला व राखड़ लोड भारी वाहनों की लगातार आवाजाही के खिलाफ आक्रोशित लोगों ने चक्का जाम कर दिया।