स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ ने किया नवनिर्वाचित महापौर अनिल कल्ला का सम्मान
बीकानेर। स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ, बीकानेर की ओर से नगर निगम बीकानेर के नवनिर्वाचित महापौर श्री अनिल कल्ला का स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम बीकानेर स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री हसन अली गौरी के नेतृत्व में आयोजित हुआ।
इस अवसर पर प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित महापौर अनिल कल्ला का माला पहनाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हसन अली गौरी ने कहा कि बीकानेर की जनता ने महापौर के रूप में अनिल कल्ला को जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह महत्वपूर्ण है। उन्होंने उम्मीद जताई कि महापौर के नेतृत्व में बीकानेर शहर के विकास, स्वच्छता, पेयजल, सड़क, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता मिलेगी।
उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ शहर की जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने तथा नगर के विकास में सकारात्मक सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। बीकानेर को स्वच्छ, सुंदर, विकसित और बेहतर शहर बनाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा।
नवनिर्वाचित महापौर अनिल कल्ला ने सम्मान के लिए स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ एवं सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया तथा शहर के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का विश्वास दिलाया।
मीडिया प्रभारी सिकन्दर राठौड़ ने बताया कि कार्यक्रम में रमेश कुमार गहलोत, एडवोकेट सैयद इशाक अली, इरशाद गौरी, प्रशांत कच्छावा, कामराज गोयल, रोशन लाल जावा, पार्षद रिजवान खान, पार्षद अतीक अहमद, रज्जाक गौरी, नरेश नायक, राजा गौरी, मोहम्मद आरिफ गौरी सहित निकाय प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
Bikaner, Bikaner | Oct 8, 2026