Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Aap
No video available

हमारा अस्पताल नंबर वन अस्पताल अभियान कार्यक्रम में सम्मिलित होकर कार्यक्रम की शुरुआत की। #अशोकनगर #जिला_अस्पताल

42.2k views | Ashoknagar, Ashok Nagar | Dec 21, 2020

MORE NEWS

🚨 कागज़ों में न्याय, ज़मीन पर कब्ज़ा नहीं!
भेंटुआ निवासी किसान भूरा कुशवाह का कहना है कि न्यायालय द्वारा धारा 250 के तहत उनके पक्ष में आदेश होने के बावजूद उन्हें आज तक भूमि का कब्ज़ा नहीं मिला। चार साल से न्याय के लिए भटक रहे किसान का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी के कारण वह अपनी जमीन पर बुवाई तक नहीं कर पा रहा। अब उन्होंने कलेक्टर के नाम आवेदन देकर पुलिस बल उपलब्ध कराकर कब्ज़ा दिलाने की मांग की है। सवाल यह है कि जब अदालत का आदेश भी जमीन पर नहीं उतर पा रहा, तो किसान न्याय के लिए आखिर किसके भरोसे रहे?🧾👳🚓🚨
PRO Ashok Nagar Collector Ashok Nagar SP Ashoknagar - M.P. 
#Ashoknagar #FarmerJustice #LandDispute #MadhyaPradesh #BhuraKushwah

🚨 कागज़ों में न्याय, ज़मीन पर कब्ज़ा नहीं! भेंटुआ निवासी किसान भूरा कुशवाह का कहना है कि न्यायालय द्वारा धारा 250 के तहत उनके पक्ष में आदेश होने के बावजूद उन्हें आज तक भूमि का कब्ज़ा नहीं मिला। चार साल से न्याय के लिए भटक रहे किसान का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी के कारण वह अपनी जमीन पर बुवाई तक नहीं कर पा रहा। अब उन्होंने कलेक्टर के नाम आवेदन देकर पुलिस बल उपलब्ध कराकर कब्ज़ा दिलाने की मांग की है। सवाल यह है कि जब अदालत का आदेश भी जमीन पर नहीं उतर पा रहा, तो किसान न्याय के लिए आखिर किसके भरोसे रहे?🧾👳🚓🚨 PRO Ashok Nagar Collector Ashok Nagar SP Ashoknagar - M.P. #Ashoknagar #FarmerJustice #LandDispute #MadhyaPradesh #BhuraKushwah

Ashoknagar, Ashok Nagar | Jun 19, 2026

🚑 एम्बुलेंस नहीं मिली... और एक मासूम ने दुनिया देखने से पहले ही दम तोड़ दिया।
कागज़ों में स्वास्थ्य सेवाएं दौड़ रही हैं, लेकिन हकीकत में एक आदिवासी परिवार प्रसव पीड़ा से जूझती बहू को लेकर वाहन तलाशता रहा। आरोप है कि समय पर शासकीय एम्बुलेंस मिल जाती, तो शायद एक गर्भस्थ शिशु आज जीवित होता। सवाल सिर्फ एक बच्चे की मौत का नहीं है, सवाल उस व्यवस्था का है जो जरूरत के वक्त सबसे कमजोर और गरीब लोगों को बेसहारा छोड़ देती है। आखिर कब तक गरीबों की जिंदगी फाइलों और दावों के बीच दम तोड़ती रहेगी?
@highlight 
Collector Ashok Nagar 
PRO Ashok Nagar 

#Ashoknagar #AmbulanceIssue #TribalFamily #HealthSystem #JusticeForPoor

🚑 एम्बुलेंस नहीं मिली... और एक मासूम ने दुनिया देखने से पहले ही दम तोड़ दिया। कागज़ों में स्वास्थ्य सेवाएं दौड़ रही हैं, लेकिन हकीकत में एक आदिवासी परिवार प्रसव पीड़ा से जूझती बहू को लेकर वाहन तलाशता रहा। आरोप है कि समय पर शासकीय एम्बुलेंस मिल जाती, तो शायद एक गर्भस्थ शिशु आज जीवित होता। सवाल सिर्फ एक बच्चे की मौत का नहीं है, सवाल उस व्यवस्था का है जो जरूरत के वक्त सबसे कमजोर और गरीब लोगों को बेसहारा छोड़ देती है। आखिर कब तक गरीबों की जिंदगी फाइलों और दावों के बीच दम तोड़ती रहेगी? @highlight Collector Ashok Nagar PRO Ashok Nagar #Ashoknagar #AmbulanceIssue #TribalFamily #HealthSystem #JusticeForPoor

Ashoknagar, Ashok Nagar | Jun 19, 2026

श्रमदान कर मनाया बावड़ी उत्सव
--
 कलेक्टर श्री साकेत मालवीय के निर्देशन में 5 जून से 30 जून के बीच मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड अशोकनगर की नवांकुर संस्था जय माँ करीला देवी जन शिक्षा सेवा समिति तथा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति करख्या के तत्वाधान में जल गंगा संवर्धन अभियान के तृतीय चरण में ग्राम झागर( करख्या ) में श्रमदान कर बावड़ी उत्सव मनाया गया l
इस अवसर पर जिला समन्वयक श्री बद्री प्रसाद चौहान ने बताया कि प्राचीन बावड़ी के संरक्षण में जन भागीदारी आवश्यक है। विकासखंड समन्वयक श्री मनोज यादव ने बताया विकासखंड कि प्राचीन बावड़ी को संरक्षित करने के उद्देश्य से  परिषद द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में परामर्शदाता श्री गणेशराम अहिरवार,नवांकुर संस्था के अध्यक्ष श्री विवेक रघुवंशी, प्रस्फुटन समिति करख्या के अध्यक्ष श्री दिनेश सिंह रघुवंशी तथा समिति के सदस्य एवं म्यांपुर  समिति के अध्यक्ष श्री अरुण रघुवंशी सहित ग्रामीण उपस्थित थे l जल गंगा संवर्धन के अभियान के अंतर्गत जल बचाने के लिए नुक्कड़ नाटक की भी प्रस्तुति की दी गई।
#ashoknagar

श्रमदान कर मनाया बावड़ी उत्सव -- कलेक्टर श्री साकेत मालवीय के निर्देशन में 5 जून से 30 जून के बीच मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड अशोकनगर की नवांकुर संस्था जय माँ करीला देवी जन शिक्षा सेवा समिति तथा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति करख्या के तत्वाधान में जल गंगा संवर्धन अभियान के तृतीय चरण में ग्राम झागर( करख्या ) में श्रमदान कर बावड़ी उत्सव मनाया गया l इस अवसर पर जिला समन्वयक श्री बद्री प्रसाद चौहान ने बताया कि प्राचीन बावड़ी के संरक्षण में जन भागीदारी आवश्यक है। विकासखंड समन्वयक श्री मनोज यादव ने बताया विकासखंड कि प्राचीन बावड़ी को संरक्षित करने के उद्देश्य से परिषद द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में परामर्शदाता श्री गणेशराम अहिरवार,नवांकुर संस्था के अध्यक्ष श्री विवेक रघुवंशी, प्रस्फुटन समिति करख्या के अध्यक्ष श्री दिनेश सिंह रघुवंशी तथा समिति के सदस्य एवं म्यांपुर समिति के अध्यक्ष श्री अरुण रघुवंशी सहित ग्रामीण उपस्थित थे l जल गंगा संवर्धन के अभियान के अंतर्गत जल बचाने के लिए नुक्कड़ नाटक की भी प्रस्तुति की दी गई। #ashoknagar

Ashok Nagar, Madhya Pradesh | Jun 19, 2026

कदवाया में पर्यटन मित्र प्रशिक्षण, युवाओं को मिले प्रमाणपत्र

--
क्षेत्र की ऐतिहासिक और पुरातात्विक धरोहरों को पर्यटन से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत आयोजित 12 दिवसीय पर्यटन मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हो गया। समापन समारोह में कलेक्टर साकेत मालवीय ने प्रशिक्षित युवाओं को प्रमाणपत्र वितरित किए और उन्हें कदवाया की विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के तत्वावधान में आयोजित यह प्रशिक्षण 8 जून से 19 जून तक चला। कार्यक्रम में 24 युवाओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान छह दिन सैद्धांतिक और छह दिन प्रायोगिक सत्र आयोजित किए गए। प्रतिभागियों को क्षेत्र के प्रमुख पुरातात्विक स्थलों का भ्रमण कराकर व्यावहारिक जानकारी भी दी गई। 
  इस अवसर पर कलेक्टर साकेत मालवीय ने कहा कि कदवाया की ऐतिहासिक धरोहरें प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश की महत्वपूर्ण सांस्कृतिक संपदाओं में शामिल हैं। यदि इनका व्यवस्थित प्रचार-प्रसार किया जाए और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, तो स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर विकसित हो सकते हैं। उन्होंने पर्यटन मित्रों से पर्यटकों के प्रति सकारात्मक व्यवहार, स्वच्छता और सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की।
 समापन अवसर पर एसडीएम श्री त्रिलोचन गौंड ने कहा कि कदवाया में इस प्रकार का प्रशिक्षण पहली बार आयोजित किया गया है। इससे स्थानीय युवाओं को पर्यटन और विरासत संरक्षण के क्षेत्र में नई समझ मिली है, जिसका लाभ भविष्य में पूरे क्षेत्र को मिलेगा।
 जनपद पंचायत सीईओ ए.पी. प्रजापति ने कहा कि ग्राम पंचायत और जनपद पंचायत पर्यटन विकास से जुड़ी गतिविधियों को आगे बढ़ाने में सहयोग करेंगी। वहीं नायब तहसीलदार ऋतु परमार ने कदवाया के मंदिर समूह, गढ़ी परिसर और अन्य पुरातात्विक स्थलों को क्षेत्र की बड़ी धरोहर बताते हुए इनके संरक्षण और प्रचार पर बल दिया।
 प्रशिक्षण की एक विशेष उपलब्धि चंदेरी के प्रशिक्षुओं और विशेषज्ञों का कदवाया आगमन रहा। चंदेरी से आए दल ने यहां के स्मारकों का अवलोकन किया, जबकि स्थानीय प्रतिभागियों ने चंदेरी के पर्यटन विकास मॉडल की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान दोनों क्षेत्रों के बीच अनुभवों का आदान-प्रदान हुआ। कार्यक्रम में पर्यटन मित्र मुकुल दुबे, निलेश साहू और करण कुशवाह ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण से उन्हें स्थानीय इतिहास, पुरातत्व, पर्यटक मार्गदर्शन और पर्यटन प्रबंधन की उपयोगी जानकारी मिली, जिससे वे क्षेत्र के पर्यटन विकास में प्रभावी भूमिका निभा सकेंगे।
 प्रशिक्षण का संचालन और मार्गदर्शन मास्टर ट्रेनर हेमंत दुबे ने किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी इस बात का संकेत है कि कदवाया में पर्यटन आधारित रोजगार की संभावनाएं तेजी से विकसित हो सकती हैं। होम-स्टे, स्थानीय गाइड, परिवहन और आतिथ्य सेवाओं के क्षेत्र में नए अवसर सामने आएंगे।
 समारोह के दौरान कलेक्टर ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक से बचने की अपील की। उन्होंने सार्वजनिक स्थलों और शासकीय कार्यालयों में स्वच्छता बनाए रखने तथा निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।
 कार्यक्रम में अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, ग्रामीणजन और बड़ी संख्या में पर्यटन मित्र उपस्थित रहे। अंत में ग्राम पंचायत की ओर से उपसरपंच अशोक शर्मा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन कदवाया को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
#ashoknagar

कदवाया में पर्यटन मित्र प्रशिक्षण, युवाओं को मिले प्रमाणपत्र -- क्षेत्र की ऐतिहासिक और पुरातात्विक धरोहरों को पर्यटन से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत आयोजित 12 दिवसीय पर्यटन मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हो गया। समापन समारोह में कलेक्टर साकेत मालवीय ने प्रशिक्षित युवाओं को प्रमाणपत्र वितरित किए और उन्हें कदवाया की विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के तत्वावधान में आयोजित यह प्रशिक्षण 8 जून से 19 जून तक चला। कार्यक्रम में 24 युवाओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान छह दिन सैद्धांतिक और छह दिन प्रायोगिक सत्र आयोजित किए गए। प्रतिभागियों को क्षेत्र के प्रमुख पुरातात्विक स्थलों का भ्रमण कराकर व्यावहारिक जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर कलेक्टर साकेत मालवीय ने कहा कि कदवाया की ऐतिहासिक धरोहरें प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश की महत्वपूर्ण सांस्कृतिक संपदाओं में शामिल हैं। यदि इनका व्यवस्थित प्रचार-प्रसार किया जाए और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, तो स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर विकसित हो सकते हैं। उन्होंने पर्यटन मित्रों से पर्यटकों के प्रति सकारात्मक व्यवहार, स्वच्छता और सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की। समापन अवसर पर एसडीएम श्री त्रिलोचन गौंड ने कहा कि कदवाया में इस प्रकार का प्रशिक्षण पहली बार आयोजित किया गया है। इससे स्थानीय युवाओं को पर्यटन और विरासत संरक्षण के क्षेत्र में नई समझ मिली है, जिसका लाभ भविष्य में पूरे क्षेत्र को मिलेगा। जनपद पंचायत सीईओ ए.पी. प्रजापति ने कहा कि ग्राम पंचायत और जनपद पंचायत पर्यटन विकास से जुड़ी गतिविधियों को आगे बढ़ाने में सहयोग करेंगी। वहीं नायब तहसीलदार ऋतु परमार ने कदवाया के मंदिर समूह, गढ़ी परिसर और अन्य पुरातात्विक स्थलों को क्षेत्र की बड़ी धरोहर बताते हुए इनके संरक्षण और प्रचार पर बल दिया। प्रशिक्षण की एक विशेष उपलब्धि चंदेरी के प्रशिक्षुओं और विशेषज्ञों का कदवाया आगमन रहा। चंदेरी से आए दल ने यहां के स्मारकों का अवलोकन किया, जबकि स्थानीय प्रतिभागियों ने चंदेरी के पर्यटन विकास मॉडल की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान दोनों क्षेत्रों के बीच अनुभवों का आदान-प्रदान हुआ। कार्यक्रम में पर्यटन मित्र मुकुल दुबे, निलेश साहू और करण कुशवाह ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण से उन्हें स्थानीय इतिहास, पुरातत्व, पर्यटक मार्गदर्शन और पर्यटन प्रबंधन की उपयोगी जानकारी मिली, जिससे वे क्षेत्र के पर्यटन विकास में प्रभावी भूमिका निभा सकेंगे। प्रशिक्षण का संचालन और मार्गदर्शन मास्टर ट्रेनर हेमंत दुबे ने किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी इस बात का संकेत है कि कदवाया में पर्यटन आधारित रोजगार की संभावनाएं तेजी से विकसित हो सकती हैं। होम-स्टे, स्थानीय गाइड, परिवहन और आतिथ्य सेवाओं के क्षेत्र में नए अवसर सामने आएंगे। समारोह के दौरान कलेक्टर ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक से बचने की अपील की। उन्होंने सार्वजनिक स्थलों और शासकीय कार्यालयों में स्वच्छता बनाए रखने तथा निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। कार्यक्रम में अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, ग्रामीणजन और बड़ी संख्या में पर्यटन मित्र उपस्थित रहे। अंत में ग्राम पंचायत की ओर से उपसरपंच अशोक शर्मा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन कदवाया को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। #ashoknagar

Ashok Nagar, Madhya Pradesh | Jun 19, 2026

कलेक्‍टर ने डबल लॉक केंद्र का निरीक्षण कर खाद वितरण व्यवस्थाओं का लिया जायजा
--
कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने गुरुवार को जिला मुख्यालय अशोकनगर स्थित संचालित डबल लॉक केंद्र का निरीक्षण कर खाद वितरण व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र पर उपलब्ध खाद के भंडारण, वितरण प्रक्रिया तथा किसानों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।
  कलेक्टर श्री मालवीय ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को खाद वितरण में किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा ई-विकास प्रणाली के अंतर्गत ई-टोकन व्यवस्था का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि ई-टोकन के माध्यम से किसानों को निर्धारित समय पर खाद उपलब्ध कराई जाए, जिससे अनावश्यक भीड़ एवं प्रतीक्षा की स्थिति न बने। उन्होंने अधिकारियों से खाद की उपलब्धता, स्टॉक की स्थिति तथा वितरण की दैनिक मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने कहा कि कृषि कार्यों के लिए खाद की समय पर उपलब्धता अत्यंत आवश्यक है, इसलिए वितरण व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुचारु बनाए रखा जाए। 
#ashoknagar

कलेक्‍टर ने डबल लॉक केंद्र का निरीक्षण कर खाद वितरण व्यवस्थाओं का लिया जायजा -- कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने गुरुवार को जिला मुख्यालय अशोकनगर स्थित संचालित डबल लॉक केंद्र का निरीक्षण कर खाद वितरण व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र पर उपलब्ध खाद के भंडारण, वितरण प्रक्रिया तथा किसानों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर श्री मालवीय ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को खाद वितरण में किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा ई-विकास प्रणाली के अंतर्गत ई-टोकन व्यवस्था का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि ई-टोकन के माध्यम से किसानों को निर्धारित समय पर खाद उपलब्ध कराई जाए, जिससे अनावश्यक भीड़ एवं प्रतीक्षा की स्थिति न बने। उन्होंने अधिकारियों से खाद की उपलब्धता, स्टॉक की स्थिति तथा वितरण की दैनिक मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने कहा कि कृषि कार्यों के लिए खाद की समय पर उपलब्धता अत्यंत आवश्यक है, इसलिए वितरण व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुचारु बनाए रखा जाए। #ashoknagar

Ashok Nagar, Madhya Pradesh | Jun 18, 2026