फरीदपुर: फतेहगंज पूर्वी से उठे मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड, गैरहाजिरी पर सख्ती
जनपद में अनुशासनहीनता पर सख्ती दिखाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बड़ी कार्रवाई की है। लगातार गैरहाजिर रहने और गंभीर आरोपों के चलते 5 मुख्य आरक्षी और 3 आरक्षियों को निलंबित कर दिया गया है। विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। सबसे अहम मामला थाना फतेहगंज पूर्वी से सामने आया है, जहां तैनात मुख्य आरक्षी राजवीर सिंह को अवकाश खत्म होने के बाद भी ड्यूटी पर न लौटने