देहरादून के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मैच खत्म होने के बाद जीत का जश्न मनाना खिलाड़ियों को भारी पड़ गया।
स्टेडियम परिसर में शराब पीकर कथित तौर पर हुड़दंग और उपद्रव करने का वीडियो वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस ने हरियाणा निवासी तीन युवकों—योगेश दहिया, सचिन और भूपेश कुमार—को हिरासत में लिया।
वीडियो वायरल होने के बाद एक खिलाड़ी का सफाई वाला बयान भी सामने आया। उसने कहा—मैं विदेश में और काउंटी क्रिकेट भी खेल चुका हूं, वहां ऐसी चीजें आम हैं। मुझे यहां के नियम की जानकारी नहीं थी। मुझसे बड़ी गलती हो गई।
खिलाड़ी के मुताबिक, इस मामले में उन्हें लीग से भी सस्पेंड कर दिया गया है।
अब सवाल है—जीत का जश्न मनाना खिलाड़ियों को इतना महंगा क्यों पड़ा?