#haridwar : उत्तरांचल पंजाबी महासभा ने प्रदेश व जिला पदाधिकारियों की घोषणा की : देखें वीडियो
संगठन को मजबूत करने के लिए नई जिम्मेदारियां, पदाधिकारियों ने जताया विश्वास
हरिद्वार। उत्तरांचल पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष करण मल्होत्रा ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की है। नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए उन्होंने पदाधिकारियों से समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
घोषित पदाधिकारियों में अन्नू कक्कड़ को महिला विंग की प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं राकेश मल्होत्रा को देहरादून प्रभारी एवं सांस्कृतिक मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा डॉ. संदीप कपूर को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है।
इसी क्रम में जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने जिले की टीम का पुनर्गठन करते हुए रवि ढींगरा एवं देवेंद्र चावला को जिला संयोजक की जिम्मेदारी दी है। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि नई टीम के गठन से महासभा की गतिविधियों को और गति मिलेगी तथा समाज के लोगों को संगठन से जोड़ने का अभियान तेज किया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष करण मल्होत्रा ने कहा कि उत्तरांचल पंजाबी महासभा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर कार्य कर रही है। नई जिम्मेदारियां संगठन के प्रति सक्रियता, समर्पण और समाजसेवा की भावना को देखते हुए दी गई हैं। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने की अपेक्षा जताई।
जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने कहा कि जिला टीम के पुनर्गठन का उद्देश्य संगठन की गतिविधियों को जमीनी स्तर तक मजबूत करना है। उन्होंने नवनियुक्त जिला संयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी मिलकर समाजहित में बेहतर कार्य करेंगे।
प्रदेश उपाध्यक्ष राज ओबरॉय ने कहा कि नई जिम्मेदारियों से संगठन में नई ऊर्जा का संचार होगा और महासभा सामाजिक एवं जनहित के कार्यों को और मजबूती से आगे बढ़ाएगी।
जिला महामंत्री प्रदीप कालरा एवं राम अरोड़ा ने भी सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नई टीम के सहयोग से संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा।