खरगोन। जिले के सैलानी के पास हाईवे पर अचानक एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर चालक को ट्रक से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल चालक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक अचानक अनियंत्रित हुआ।