पथरिया: पथरिया में पवन यादव हत्याकांड: 2 आरोपी गिरफ्तार, 8 ने पत्थर-लाठियों से किया था हमला; शेष पर 20 हजार का इनाम
Patharia, Damoh | Oct 22, 2026 पथरिया पुलिस ने पवन यादव हत्याकांड में फरार दो आरोपियों नरेंद्र उर्फ लल्लू यादव (28) और दीपेश उर्फ लालू यादव (24) को गिरफ्तार किया है। 18 अक्टूबर को महुगढ़ा निवासी पवन की आठ आरोपियों ने रास्ता रोककर पत्थर और लाठियों से हमला कर हत्या की थी। आरोपियों पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस शेष आरोपियों की तलाश कर रही है।