खिजरसराय: अनुमंडल कार्यालय खिजरसराय में नवचयनित विकास मित्रों को नियोजन पत्र वितरित किए गए
नीमचक बथानी के अनुमंडल कार्यालय में शनिवार को नवचयनित विकास मित्र को नियोजन पत्र दिया गया। एसडीएम केशव आनंद, एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार और अतरी विधायक रोमित कुमार ने संयुक्त रूप से नियोजन पत्र वितरित किया। इस अवसर पर अतरी विधायक रोमित कुमार ने कहा कि विकास मित्र की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए और उन्हें अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।