सबलगढ़: 82वें दिन भी जनहित सत्याग्रह जारी, पार्षद का आरोप: प्रशासन ने नगरपालिका सबलगढ़ को लूट की खुली छूट दी
सबलगढ़। नगर पालिका परिषद सबलगढ़ में कथित भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताओं और जनता के पैसों के दुरुपयोग के आरोपों को लेकर जनहित सत्याग्रह 82वें दिन भी जारी रहा। सत्याग्रह कर रहे पार्षदों ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि सबूतों और दस्तावेजों के साथ लगातार शिकायतें किए जाने के बावजूद कार्रवाई नहीं होना गंभीर चिंता का विषय है।