तनोडिया में युवा संगम रोजगार मेला संपन्न
280 पंजीयन, 113 का चयन,
63 हितग्राहियों को 52.03 लाख के स्वीकृति पत्र वितरित
आगर-मालवा 8 अगस्त 2026 तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग द्वारा कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना के मार्गदर्शन एवं प्रमुख सचिव श्रम श्री रघुराज राजेंद्रन की उपस्थिति में शुक्रवार को ग्राम पंचायत तनोडिया में जिला स्तरीय युवा संगम कार्यक्रम के तहत रोजगार मेला आयोजित किया गया।
मेले में कुल 280 युवाओं ने पंजीयन कराया। इनमें से 113 शिक्षित बेरोजगारों का प्रारंभिक चयन किया गया। स्वरोजगार योजनाओं के तहत 63 हितग्राहियों को 52.03 लाख रुपये के स्वीकृति पत्र वितरित किए गए।
मेले में लेनोवो, टीमलीज, TATA ELECTRONICS सहित 15 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों ने साक्षात्कार लिए। 87 विद्यार्थियों की कैरियर काउंसलिंग एवं 30 आवेदकों का प्रशिक्षण के लिए चयन भी किया गया।
#JanVishwasAbhiyan2026
#हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh