मुरैना नगर: मुरैना: बोर्ड परीक्षा में नकल करते पकड़े जाने पर कलेक्टर का एक्शन, दो शिक्षक निलंबित
मुरैना के अंबाह स्थित TC जैन परीक्षा केंद्र पर 12वीं बोर्ड परीक्षा में छात्रों को ताक-झांक और उत्तर पुस्तिकाएं बदलते पकड़े जाने के बाद कलेक्टर ने सख्त कार्रवाई की।जांच में लापरवाही मिलने पर पर्यवेक्षक अंजूबाला और प्रभारी शिक्षक शिवराज सिंह को जिला शिक्षा अधिकारी बीएस इंदोलिया ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।दोनों का मुख्यालय बीईओ कार्यालय अम्बाह रहेगा।