रुद्रपुर: गैंगरेप के दो आरोपियों ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा।
रुद्रपुर। गैंगरेप मामले के दो आरोपियों ने पुलिस हिरासत से भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस और स्थानीय लोगों की सतर्कता से दोनों को तुरंत पकड़ लिया गया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने आरोपियों की पिटाई कर दी और उनके चेहरे पर स्याही फेंकने का भी प्रयास किया।
जानकारी के अनुसार, पुलिस घटना का क्राइम सीन रीक्रिएट कराने के लिए दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर गई थी। वहां से कोतवाली लौटते समय रास्ते में पुलिस वाहन खराब हो गया। इसी दौरान आरोपियों ने मौके का फायदा उठाकर भागने की कोशिश की।
हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने तुरंत पीछा कर दोनों आरोपियों को दबोच लिया। इसके बाद उन्हें सुरक्षित कोतवाली लाया गया। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।
पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और आरोपियों के �