आज दिनांक-17.09.2026 को 'सेवा संकल्प अभियान अन्तर्गत जिले के बुनियाद केन्द्र मधेपुरा में गरीब, वंचित एवं जरूरतमंद दिव्यांगजनों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने तथा सम्मानपूर्वक आत्मनिर्भर जीवन जीने में सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से विशेप शिविर का आयोजन गया। उक्त शिविर का आयोजन जिला पदाधिकारी, मधेपुरा की अध्यक्षता में की गई। इस कार्यक्रम में सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोपांग, मधेपुरा, प्रखंड विकास पदाधिकारी, मधेपुरा, प्रबंधक, जिला बुनियाद केन्द्र, मधेपुरा एवं अन्य पदाधिकारी के साथ-साथ लगभग 200 (वृद्धजन, दिव्यांगजन एवं जरूरतमंद) लोगो ने भाग लिये।
उक्त शिविर में दिव्यांगजनों के बीच सहायक उपकरण यथा 17 (सतरह) बैट्री चलित ट्राईसाईकिल. 01 (एक) सी०पी० चेयर, 01 (एक) श्रवण यंत्र. 01 (एक) जोड़ी वैसाखी. 03 (तीन) स्मार्ट फोन एवं 01 (एक) ब्लाईट स्टीक वितरण हेतु जिला पदाधिकारी, मधेपुरा द्वारा हरी अंडी दिखाई गई। शिविर में उपस्थित वृद्धजनों में सामाजिक सुरक्षा निदेशालय अन्तर्गत संचालित योजना में नये आवेदन / पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण, राष्ट्रीय नशा विरोधी शपथ ग्रहण एवं जिला बुनियाद केन्द्र जरूरतमंद लोगो का आँख जाँच, ब्लट जाँच (मधुमेह जाँच), फिजियोथेरेपी एवं अन्य स्वास्थ की जाँच के साथ साथ राशन कार्ड निर्माण हेतु आवेदन करवाया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar