मधेपुरा में विक्की मेहता हत्याकांड का 48 घंटे में पर्दाफाश: 4 अपराधी गिरफ्तार, हथियार और कारतूस बरामद!
मधेपुरा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुरैनी थाना क्षेत्र में नरदह पंचायत मुखिया के देवर विकास कुमार उर्फ विक्की मेहता हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने महज 48 घंटे के अंदर सुलझा ली है।
उदाकिशुनगंज एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित 12 सदस्यीय एसआईटी ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर घटना में शामिल 4 मुख्य आरोपियों (ललन कुमार, नीतीश कुमार, श्रीधर मंडल और अखिलेश कुमार यादव) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अपराधियों की निशानदेही पर एक देसी कट्टा और 3 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार हत्या की मुख्य वजह पुरानी रंजिश, आपसी वर्चस्व और इलाके में बढ़ता प्रभाव था। मुख्य आरोपी अखिलेश यादव पर पहले से हत्या और रंगदारी समेत कई संगीन मामले दर्ज हैं।
#MadhepuraNews
#Newskosisanchar11 #deshhitsamachar11 #OldYamunaBridgeAllahabad #gaughatkapul #OldYamunaBridgePrayagraj #Construction #nainibridge #constructionmaterials #constructionmachinery #ConstructionTools @highlight #BiharPolice #CrimeNews #BreakingNews #Madhepura #BiharNews #Encounter #PoliceAction #ViralNews #CrimeUpdate #koshinews Republic 18 News Savita Nandan Kumar हर हर महादेव Vikash Kumar Akela Madhepura live News