बरेली: इज्जतनगर थाना क्षेत्र के चावड़ के पास तेज रफ्तार बाइक ने दूसरी बाइक को पीछे से मारी टक्कर, 1 व्यक्ति की मौत व 1 हुआ घायल
इज्जत नगर थाना क्षेत्र के ग्राम चावड के पास तेज रफ्तार बाइक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी जिसमें एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।