बरेली: सैनिक पेट्रोल पंप के पास खरीदारी करने आई महिला की कार का शीशा तोड़कर चोरों ने लैपटॉप और 1100 रुपए किए चोरी
कोतवाली थाना क्षेत्र के सैनिक पेट्रोल पंप के पास खरीदारी करने आई महिला की कार का शीशा तोड़कर अज्ञात चोर द्वारा लैपटॉप और पर्स चोरी कर लिया गया ।पर्स में महिला के ₹1100 थे ।वहीं मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। वहीं पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कार्यवाही शुरू कर दी है।