बरेली: एजाज नगर गोटिया में दबंगों ने पिता-पुत्र को जमकर पीटा
वरदारी थाना क्षेत्र के एजाज नगर गोटिया में दबंगों द्वारा पिता पुत्र को जमकर पीटा गया है ।गाली गलौज का विरोध करना पिता पुत्र को महंगा पड़ गया ।नशे में दबंगों द्वारा गाली गलौज की जा रही थी। जिसका उन्होंने विरोध किया तभी दबंगों ने जमकर पिता पुत्र की पिटाई कर दी। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।