घोड़ाडोंगरी: सीताकामथ गांव में कर्ज से परेशान महिला ने जहर खाकर आत्महत्या करने का किया प्रयास, अस्पताल में भर्ती
सीताकामथ गांव में कर्ज से परेशान एक महिला ने बुधवार को जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजनों ने महिला को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार सीताकामथ गांव में कर्ज से परेशान नीरू बाई ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजनों ने महिला को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया।