घोड़ाडोंगरी: पाथाखेड़ा में बिजली के पोल से घर के गेट में आया करंट, चपेट में आकर झुलसा एक युवक
घोड़ाडोंगरी तहसील के पाथाखेड़ा में सोमवार शाम करीब 7 बजे बिजली के पोल से घर के गेट में करंट आया गया। जिससे करंट लगने से एक युवक झुलसा गया। परिजनों ने उसे घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसकी हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार पाथाखेड़ा में बिजली के पोल से घर के गेट में करंट आने से करंट लगने से सुभाष झुलस गया।