घोड़ाडोंगरी: हीरावाड़ी गांव में बीमारी के प्रकोप के चलते करीब दो दर्जन से ज्यादा लोग हुए बीमार, घोड़ाडोंगरी एवं जिला अस्पताल में भर्ती
हीरावाड़ी गांव में बीमारी का प्रकोप बढ़ गया है। गांव में करीब दो दर्जन से ज्यादा लोग हो गए है। मरीजों घोड़ाडोंगरी एवं जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। वही घोड़ाडोंगरी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को गांव पहुंचकर मरीज का इलाज किया। घोड़ाडोंगरी अस्पताल में करीब 20 लोगों का इलाज चल रहा है। अधिकांश ग्रामीण को बुखार की शिकायत है।