घोड़ाडोंगरी: चोपना पुलिस ने खनिज चोरी के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को रानीपुर के पास से किया गिरफ्तार
चोपना पुलिस ने खनिज चोरी के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को रानीपुर के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने सोमवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया।चोपना थाना प्रभारी राकेश सरियाम में बताया कि खनिज चोरी के मामले में फरार चल रहे आरोपी अरशद निवासी शाहपुर को रानीपुर के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी रानीपुर के आसपास जंगलों में छिपकर रहा था.