लालगंज: गलरा गांव में घर के बाहर बैठी महिला सर्प दंश से अचेत, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया में हुआ उपचार
ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के गलरा गांव में बुधवार की रात करीब 10:00 बजे घर के बाहर बैठी महिला को किसी सर्प ने डस लिया। घटना की जानकारी होते ही अचेत महिला को निजी साधन से परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया लेकर गये। जहां पर चिकित्सक द्वारा उपचार किया गया है। हालत ठीक होने पर गुरुवार सुबह महिला को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।