बोचहां: बड़ा जगन्नाथ में मालवाहक गाड़ी पलटने से पति-पत्नी घायल
मुजफ्फरपुर जिले के गरहां व अहियापुर थाना के सीमावर्ती क्षेत्र बड़ा जगन्नाथ के समीप एक मालवाहक गाड़ी पलट गई। घटना गुरुवार शाम करीब चार बजे की बताई जा रही है। इस घटना में पति पत्नि दोनों घायल हो गए। घायलों की पहचान कृष्ण ठाकुर व उनकी पत्नी अनीता देवी बताया गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों पति पत्नी सड़क पार कर रहे थे। इसी बीच शहर से निकल रहे चोकर लदे माल