बोचहां: गरहां चौक के पास NH-27 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से पूर्व मुखिया पति की मौत
मुजफ्फरपुर जिले के गरहां चौक के समीप एनएच 27 पर अज्ञात वाहन की ठोकर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना बीते मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे की बताई जा रही है। वे बोचहां प्रखंड की मझौली पंचायत की पूर्व मुखिया सिया देवी के पति के सह राजद नेता राम आगर राय बताए गए हैं। परिजनों के मुताबिक वह अपने घर से शहर जा रहे थे।