चित्रकूट के ओरा गांव स्थित बागे नदी के डिघरी घाट पर नदी की बीच धारा में पोकलैंड मशीनें लगाकर बालू का खनन ग्राम प्रधान एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित दर्जनों ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप गांव के विकास को सही करने व खनन को लेकर प्रशासन से कार्यवाही की मांग
, गांव के रस्ताओं को किया गया तहस-नहस बालू माफियाओं द्वारा ग्रामीणों के आरोप,चित्रकूट जनपद से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पहाड़ी थाना क्षेत्र के ओरा गांव स्थित बागे नदी के डीघरी घाट पर कथित अवैध बालू खनन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
आरोप है कि नदी की बीच धारा में पोकलैंड मशीनें लगाकर बालू का खनन किया जा रहा है। इतना ही नहीं, बालू से लदे ओवरलोड वाहन गांव के अंदरूनी रास्तों से होकर गुजर रहे हैं, जिससे ग्रामीण सड़कों की हालत लगातार खराब होती जा रही है।
ग्रामीणों का आरोप है कि खनन करने वालों पर जिम्मेदार अधिकारियों की नजर नहीं पड़ रही है। आखिर किसके संरक्षण में नदी के बीचोंबीच मशीनें गरज रही हैं? क्या जिम्मेदार विभाग इस पूरे मामले से अनजान हैं या फिर जानबूझकर अनदेखी की जा रही है?
ग्रामीणों ने यह भी आशंका जताई है कि नदी में जगह-जगह गहरे गड्ढे होने से आने वाले समय में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
अब सवाल यह है कि क्या जिला प्रशासन और खनन विभाग इस मामले का संज्ञान लेंगे? क्या अवैध खनन पर रोक लगेगी और ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई होगी?
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि गांव की सड़कों, नदी और ग्रामीणों की सुरक्षा बचाई जा सके।
l।
Karwi, Chitrakoot | Nov 23, 2026