मुरैना नगर: चंबल की रेत पर पुलिस का रातभर पहरा, एसपी धर्मराज मीना ने 4 नाकों पर छापा मारा, संदिग्ध वाहनों की सख्त जांच के निर्देश दिए
चंबल नदी से रेत के अवैध उत्खनन,परिवहन और भंडारण पर रोक के लिए पुलिस ने रात में निगरानी बढ़ा दी है।SP धर्मराज मीना ने मृगपुरा,महचंदपुर चौराहा,मैथाना और सराय का पुरा गार्ड क्षेत्र के नाकों का औचक निरीक्षण किया।बल की सतर्कता परखी और संदिग्ध वाहनों की जांच के निर्देश दिए।संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग और रेत की सूचना पर तत्काल ही कार्रवाई के निर्देश।