जलालाबाद: गांव ननियुरा में दबंगों ने अधिवक्ता और उसकी मां को पीटा, थाने में की गई शिकायत
शाहजहांपुर जनपद के तहसील जलालाबाद क्षेत्र के गांव ननियुरा निवासी अधिवक्ता मोनू व उस की मां कुसमा देवी ने आज थाना मदनापुर में करीब 2:00 बजे प्रार्थना पत्र देकर बताया उनके प्लांट में गांव के ही बच्चे खेल-खेल में मिट्टी खोद रहे थे।तभी उसकी मां ने मिट्टी खोदने से मना किया। तभी यादवेंद्र बा उसके परिवार की महिलाओं ने उसे व उसकी मां को पीट दिया