जलालाबाद: सरैया मोड़ के पास अज्ञात ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत और एक घायल
शाहजहांपुर के थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव मढ़िया गोसाई के 2 युवक शुक्रवार की शाम जलालाबाद में चल रही रामलीला को देखने गए थे रात करीब 11:30 बजे वहां से लौट रहे थे तभी सरैया मोड़ के पास अज्ञात ट्रक ने उनके टक्कर मार दी। जिससे गांव मडिया गोसाई निवासी युवक गिरीश पुत्र अमरपाल की दर्दनाक मौत हो गई जबकि बाइक चालक बैजनाथ घायल हो गया. जिसका उपचार चल रहा है।