जलालाबाद: गांव गुलडिया में खेत की मेड़ पर बकरी पहुंचने से नाराज दबंगों ने बकरी को उठाकर जमीन पर पटका, बकरी के दो बच्चों की हुई मौत
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव गुलड़िया निवासी महिला छुममला पत्नी तुलसीराम ने थाने में प्रार्थना पत्र देखकर बताया शुक्रवार की शाम 6:00 बजे बकरी चरा कर घर लौट रही थी तभी उनकी बकरी शिव ओम के खेत की मेड पर पहुंच गई. जिस पर सदावती ने उसकी बकरी को उठाकर जमीन पर पटक दिया जिससे बकरी के पेट में पल रहे दो बच्चों की मौत हो गई।