जलालाबाद: जलालाबाद के परशुराम जन्मस्थली पर केंद्रीय राज्य मंत्री ने 19 करोड़ रुपये की लागत से पर्यटन स्थल के कायाकल्प की घोषणा की
शाहजहांपुर जनपद के जलालाबाद मैं भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र प्रसाद आज पहुंचे उन्होंने मंदिर पर पूजा अर्चना की। उसके बाद आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने बताया भगवान परशुराम की जन्मस्थली को जल्द ही जलालाबाद से बदलकर भगवान परशुराम पुरी नाम घोषित किया जाएगा। भगवान परशुराम की जन्मस्थली का 19 करोड़ की लागत से कायाकल्प किया जाएगा.