गड़हनी: करनौल के सहयोग शिविर में ग्रामीण जनता नहीं पहुंची, केवल दो-चार आवेदन ही आए
गड़हनी प्रखंड अंतर्गत हरपुर पंचायत के करनौल में लगे सहयोग शिविर में ग्रामीण जनता का नहीं पहुंच पाना प्रशासन और शिविर को लेकर एक सवाल खड़ा हो गया। शिविर में मात्र दो से चार आवेदन ही आया। पदाधिकारी बैठे रहे लेकिन जनता नहीं पहुंची।ग्रामीणों का कहना है कि शिविर में दिए गए आवेदन पर कोई कार्रवाई नहीं होती, शिविर सिर्फ कोरम बन कर रह गया है।