ललितपुर: ग्राम बरखिरिया में नदी में मछली मारने के लिए डायनामाइट लगाते समय डायनामाइट फटा, दो लोग गंभीर रूप से हुए घायल
ग्राम बरखिरिया निवासी मनु सहरिया पुत्र वंशी सहरिया (27) व उसका साथी हीरालाल पुत्र घंसू सहरिया (45) अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मछली मारने के लिए नदी में डायनामाइट लग रहे थे।इसी दौरान अचानक डायनामाइट फटने से मनु एवं हीरालाल अपने साथियों के साथ घायल हो गए। जहां मनु एवं हीरालाल की स्थिति गंभीर होने पर दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।