ललितपुर: ललितपुर जाखलौन मार्ग स्थित ग्राम ककरुआ के पास ऑटो रिक्शा पलटने से दो छात्रों सहित तीन लोग घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
ललितपुर जाखलौन मार्ग स्थित ग्राम ककरुआ के पास स्कूली छात्रों को लेकर जा रही एक ऑटो रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके चलते ऑटो रिक्शा में सवार छात्र शुभ जैन पुत्र प्रदीप जैन उम्र करीबन 13 वर्ष, ऋषि पुत्र संतोष उम्र करीबन 15 वर्ष एवं एक अन्य व्यक्ति अशोक पुत्र शिवचरण उम्र करीबन 45 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए।जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।