ललितपुर: मजदूरी बढ़ाने को लेकर चिगलौआ बजाज प्लांट के आउटसोर्सिंग मजदूरों ने डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन, डीएम को दिया ज्ञापन
बजाज पावर प्लांट के मजदूरों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया है, मजदूरी बढ़ाने की मांग को लेकर डीएम अक्षय त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा हैं, डीएम से एक दिन की मजदूरी 350 रूपये कराने की मांग की है। मजदूरों ने बताया अभी उन्हें ₹260 मजदूरी दी जा रही है, जिसको बढ़ाने की मांग की है।