पाली: पाली पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ चलाए गए अभियान में गिरफ्तार आरोपी पर आपकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज
Pali, Lalitpur | May 31, 2026 अवैध शराब के खिलाफ पाली पुलिस द्वारा अभियान तेज करते हुए छापेमारी की कार्यवाही की जा रही है। जहां पुलिस द्वारा छापमारी की कार्यवाही के दौरान एक अभियुक्त को 45 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त आरोपी पर पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत करते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की है।