मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत बड़ौनी में आयोजित हुआ शिविर
कलेक्टर ने आधा सैकड़ा से अधिक नागरिकों की समस्याएं सुनीं, आवास एवं समग्र आईडी की शिकायतों पर जताई नाराजगी
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत नगर परिषद बड़ौनी में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े ने आधा सैकड़ा से अधिक नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं, शिकायतें सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार एवं समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान आवास योजना एवं समग्र आईडी से संबंधित अधिक शिकायतें प्राप्त होने तथा सीएमओ नगर परिषद बड़ौनी द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिए जाने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने शिकायतों की गंभीरता से जांच कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ नागरिकों की समस्याओं का संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का उद्देश्य शासन और आमजन के बीच विश्वास एवं संवाद को मजबूत करना तथा नागरिकों की समस्याओं का यथासंभव मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करना है।
Dr Mohan Yadav
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#datia #CMMadhyapradesh #JansamparkMP #दतिया #बड़ौनी #मुख्यमंत्री_जन_विश्वास_अभियान
2 views | Datia, Madhya Pradesh | Aug 29, 2026