दीपावली भाईदूज के पावन पर्व पर बंदियों की परिवारजन से कराई गई खुली मुलाकात
दीपावली भाईदूज के पावन पर्व के अवसर पर सब जेल गोहद में निरुद्ध बंदियों की उनकी माता एवं बहनों के साथ तिलक टीका हेतु खुली प्रत्यक्ष मुलाकात कराई गई।
उक्त अवसर पर दोपहर 01:30 बजे तक कुल 92 बंदियों की 245 महिला परिजनों एवं 125 बच्चों सहित सकुशल खुली मुलाकात संपन्न कराई गई।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#भिण्ड
#Bhind