कुल्लू: सोझा सहित कई गांवों में आपदा प्रभावितों की अनदेखी, विधायक शौरी ने लगाया आरोप, सरकार राहत व पुनर्वास कार्यों में विफल
Kullu, Kullu | Sep 28, 2025 बंजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र शौरी ने ग्राम पंचायत खाड़ागाड़ व सजवाड़ के आपदा प्रभावित गांवों सौर, कोटलाधार, घियागी और सोझा के दौरे पर रहे। विधायक शौरी ने बताया कि ग्राम पंचायत सजवाड़ का सोझा गांव जमीन धंसने के कारण लगभग उजड़ चुका है। लगातार धंस रहे भूभाग ने अब पूरे गांव को खतरे की जद में डाल दिया है।