शिवांगी ठाकुर बनीं 'सूत्रधार प्रिंसेस' 👑 | सूत्रधार कला संगम 49वां वर्षगांठ समारोह, कुल्लू
ऐतिहासिक लाल चंद प्रार्थी कला केंद्र में आयोजित सूत्रधार कला संगम के 49वें वार्षिक उत्सव के दौरान 'सूत्रधार प्रिंसेस' प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में अकादमिक हिल्स पब्लिक स्कॉलर की छात्रा शिवांगी ठाकुर ने अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास की बदौलत 'सूत्रधार प्रिंसेस' का खिताब अपने नाम किया।
वहीं, कुल्लू वैली स्कूल की वंशिका ठाकुर प्रथम रनरअप और साईं स्टार स्कूल की मन्नत ठाकुर सेकंड रनरअप घोषित की गईं। सभी विजेताओं को मंच पर सम्मानित किया गया। पूरी झलक देखने के लिए वीडियो को अंत तक देखें!
#SutradharPrincess #Kullu #SutradharKalaSangam #HimachalPradesh #AcademicHills #KulluValleySchool #SaiStarSchool #CulturalFestival
Kullu, Kullu | Jun 23, 2026