हुज़ूर: 25 हजार लीटर पानी के रिसाव के बीच बने इंजीनियरिंग के चमत्कार स्लीमनाबाद टनल का सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया निरीक्षण
Huzur, Bhopal | Jul 17, 2026 कटनी जिले में बन रही स्लीमनाबाद टनल अब लगभग तैयार है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने परियोजना का निरीक्षण किया। करीब 11.952 किलोमीटर लंबी यह टनल नर्मदा के पानी को गुरुत्वाकर्षण के सहारे सोन नदी बेसिन तक पहुंचाएगी। इसके पूरा होने पर जबलपु, कटनी, मैहर, सतना,रीवा और पन्ना के 1450 गांवों की 245000 हेक्टर भूमि को स्थाई सिंचाई सुविधा मिलेगी|