शाहजहांपुर: थाना पुवायां क्षेत्र के पुरैना गांव में दबंगों ने युवक को पीटा, पीड़ित परिवार ने एसपी आफिस में किया हंगामा
थाना पुवायां क्षेत्र के पुरैना गांव निवासी सुनीता देवी के बेटे शोभित को गांव के दबंगों ने 27 फरवरी को पुरानी रंजिश के चलते लाठी-डंडो से पीटकर घायल कर दिया था। थाने पर कोई कार्रवाई नही होने महिला बेटों के साथ एसपी कार्यालय पहुंची। अधिकारियों से नही मिल पाने से आक्रोश पीड़ित परिवार एसपी आफिस के परिसर में बैठकर नारेबाजी करने लगा।