तिजारा: टपूकड़ा में सिक्स लाइन हाईवे की खुदाई से गैस पाइपलाइन लीक, नाला खुदाई के दौरान हुई घटना, इमरजेंसी टीम घटनास्थल पर पहुंची
Tijara, Alwar | May 17, 2026 टपूकड़ा में निर्माणाधीन सिक्स लाइन हाईवे की खुदाई के दौरान रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे गैस पाइपलाइन में रिसाव हो गया। जेसीबी मशीन से नाला खुदाई करते समय यह घटना हुई जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। पाइपलाइन से गैस का तेज रिसाव शुरू होते ही आसपास काम कर रहे मजदूर स्थानीय लोग घबराकर सुरक्षित दूरी पर चले गए। मौके पर पहुंचे इंजीनियरों ने पाइप लाइन को दुरुस्त किया।