जगदलपुर: रथ बनाते हैं, लेकिन मुरिया दरबार में जगह नहीं! पहचान पत्र और ठहरने की व्यवस्था की मांग पर कारीगरों ने रोका काम
बस्तर दशहरा के विजय रथ का निर्माण करने वाले झार उमरगांव के कारीगरों ने पहचान पत्र और ठहरने की उचित व्यवस्था की मांग को लेकर रथ निर्माण का काम रोक दिया है। कारीगरों का कहना है कि रथ निर्माण पूरा होते ही उन्हें वहां से जाने को कह दिया जाता है, जबकि सिरहासार भवन में आयोजित होने वाले मुरिया दरबार में उन्हें शामिल नहीं किया जाता।