कलेर: कलेर में सामाजिक न्याय संघर्ष समिति के नए कार्यालय का उद्घाटन, शान से लहराया तिरंगा
Kaler, Arwal | Aug 15, 2026 80वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर सामाजिक न्याय संघर्ष समिति, कलेर के कार्यालय परिसर में झंडोत्तोलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान तिरंगा फहराकर देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। साथ ही समिति के नए कार्यालय का विधिवत उद्घाटन भी किया गया। कार्यक्रम में अरवल विधानसभा के पूर्व विधायक मौजूदरहे।