जैतपुर: अमलाई के बाद चचाई और राजनगर में भी जुआ फड़ पर कार्रवाई की मांग
अमलाई में जुआ फड़ पर पुलिस कार्रवाई के बाद अब चचाई और राजनगर क्षेत्र में भी जुआ गतिविधियों पर शिकंजा कसने की मांग उठी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ स्थानों पर खुलेआम जुआ संचालित हो रहा है। लोगों ने पुलिस से ऐसे ठिकानों की पहचान कर कार्रवाई करने और जुआ गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की है।