Public App Logo
उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद यानी यूकॉस्ट की ‘लैब ऑन व्हील्स’ पहल अब प्रदेश के सभी 13 जिलों में संचालित हो रही है। आधुनिक उपकरणों और वैज्ञानिक मॉडलों से लैस मोबाइल लैब ग्रामीण और पर्वतीय क्षेत्रों के स्कूलों तक पहुंच रही है। इसका उद्देश्य प्रयोगशाला से वंचित बच्चों को प्रायोगिक विज्ञान शिक्षा देना है। इस साल 260 सरकारी स्कूलों के 28,496 छात्र-छात्राओं को इसका लाभ मिला। यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत के अनुसार, यह पहल विज्ञान शिक्षा की खाई पाटने में अहम भूमिका निभा रही है। - Uttarakhand News