पुलिस चौकी के पास सरेआम बिक रहा गांजा, 'ज़ीरो टॉलरेंस' के दावों की खुली पोल
शाहजहाँपुर। प्रदेश सरकार भले ही नशा माफियाओं के खिलाफ 'ज़ीरो टॉलरेंस' नीति का ढिंढोरा पीट रही हो, लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल उलट नजर आ रही है। शाहजहाँपुर में परशुरामपुरी की 'बारह पत्थर' पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर खुलेआम अवैध गांजे की बिक्री का काला कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है।
स्थानीय पुलिस की नाक के नीचे चल रहे इस अवैध कारोबार से सुरक्षा व्यवस्था और खाकी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। जहाँ चौबीसों घंटे पुलिस गश्त का दावा किया जाता है, वहीं सरेआम बिक रहे नशे के कारण क्षेत्र की युवा पीढ़ी बर्बादी के गर्त में धकेली जा रही है।
कार्रवाई से क्यों कतरा रही पुलिस?
स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है कि सब कुछ जानते हुए भी पुलिस प्रशासन मौन क्यों साधे हुए है। आरोप है कि सर्वेश गिहार और उसके परिवार द्वारा संचालित इस अवैध धंधे पर पुलिस कार्रवाई करने से कतरा रही है।
Hardoi, Hardoi | Sep 22, 2026