बड़ी सादड़ी: मंगलवाड़ में बाइक चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद
चित्तौड़गढ़। मंगलवाड़ थाना पुलिस ने बाइक चोरी का खुलासा करते हुए आरोपी सुखलाल बावरी (21) निवासी नीमगांव को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। एसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि 11 जून को मोरवन टोल के पास से नेपाल बंजारा की बाइक चोरी हुई थी। थानाधिकारी भगवानलाल के नेतृत्व में टीम ने आसपास सीसीटीवी चेक किए हैं।