सहारनपुर: SSP अभिनंदन ने जुमे की नमाज से पहले शेखपुरा कदीम में की पैदल गश्त, नागरिकों से शांति व अफवाहों से दूर रहने की अपील की
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) सहारनपुर अभिनंदन के नेतृत्व में शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे जुमे की नमाज के मद्देनजर शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम शेखपुरा कदीम में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की गई। इस दौरान गांव के प्रमुख स्थानों, धार्मिक स्थलों और मस्जिद के आसपास भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।